फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या के आरोप में पति व सास गिरफ्तार

Fri, 16 Jul 2021 04:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

पैकोलिया पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दर्ज किया है मुकदमा।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के भौखरी गांव में विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका शव मिला। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के छह सदस्यों के खिलाफ पैकोलिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, शुक्रवार को पुलिस ने पति व सास को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, पैकोलिया थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव निवासी मृतका के भाई राजू गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी बहन आरती की शादी दो वर्ष पहले थाना क्षेत्र के भौखरी गांव निवासी दीपक गुप्ता से हुई थी। 

शादी में सामर्थ्य के मुताबिक दान दहेज भी दिया गया था। उसकी करीब छह माह की बेटी भी है। आरती को ससुराल पक्ष के लोग अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। गुरुवार की रात घर में उसका शव फंदे से लटका मिला। आरोप है कि उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति दीपक गुप्ता, जेठ रमेश व सोभनाथ, सास हरिमति, ननद शर्मीली व परमीली के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्रैया को सौंपी गई है। 

सीओ के निर्देश पर थाने के उपनिरीक्षक राजेश कुमार दूबे, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार शाही, पीआरडी प्रभावती की टीम ने परसा तिराहे से शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पति दीपक उर्फ दीपनरायन व सास हरिमती को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें