फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: सामूहिक विवाह में साली के साथ रचा ली शादी, देखते रह गए जिम्मेदार

Tue, 19 Oct 2021 04:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि ऐसी शिकायत मिली है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। इसमें जो भी कसूरवार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में गड़बड़झाला की पोल खुलकर सामने आ गई है। बीते 13 अक्तूबर को हुए सामूहिक विवाह समारोह में कोल्हुई क्षेत्र का शादीशुदा व्यक्ति अपनी साली से शादी से रचा ली। लेकिन अधिकारियों को इसकी भनक भी नहीं लगी। शिकायत मिलते ही इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी करने पर प्रति जोड़े पर 51 हजार रुपये खर्च होते हैं और वधू को 35 हजार रुपये के चेक मिलते हैं। जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़िहारी गांव का एक शादीशुदा व्यक्ति अपनी साली के साथ विवाह कर लिया।

शादीशुदा व्यक्ति के बच्चे भी हैं। लेकिन इसके बाद भी सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी के लिए पंजीकरण कराने के बाद साली से शादी भी कर ली। शादी समारोह में उसको जो उपहार मिला, उसे भी लेकर वह घर चला गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि ऐसी शिकायत मिली है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। इसमें जो भी कसूरवार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


परेशान हो गए जिम्मेदार
सामूहिक शादी समारोह में यह गड़बड़ी सामने आई तो जिम्मेदारों को पसीना आने लगा। योजना के तहत सरकार गरीबों की शादी कराने के लिए प्रति जोडा 51 हजार की रकम खर्च करती है। पंजीकरण के बाद इसका पत्रता का सत्यापन भी कराया जाता है। लेकिन हैरत की बात है कि साली से शादी रचाने वाले शख्स ने जिम्मेदारों को गुमराह कैसे कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें