एसएसपी कार्यालय में अपनी सुरक्षा के लिए शिकायती पत्र देने आए प्रेमी युगल।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर के गीडा इलाके के एक गांव में प्रेम विवाह करने वाले युवक-युवती ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती का आरोप है कि परिवार वाले पति व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
लॉकडाउन के बीच इधर-उधर भागकर जीवन बीताना पड़ रहा है। अब पैसे खत्म हो गए हैं। समझ में नहीं आ रहा है कि कहां जाएं। इसपर एसएसपी कार्यालय के पुलिस कर्मियों ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
जानकारी के अनुसार, गीडा इलाके के एक गांव के युवक-युवती ने जनवरी 2020 में प्रेम विवाह किया, फिर शादी का रजिस्ट्रेशन कराया। इसकी जानकारी दोनों के घरवालों को नहीं थी। शादी के बाद दोनों अपने-अपने घर रहने लगे लेकिन कुछ दिन बाद घरवालों को शादी की जानकारी हो गई।