उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में गुरुवार को 16 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें एक महिला भी है। 16 नए संक्रमित मिलने से जिले में कुल 120 संक्रमित हो गए हैं। इसमें से दो की मौत हो चुकी है और 28 की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर भेजा जा चुका है।
जिले में अभी भी 90 एक्टिव कोरोना मरीज है। इन सभी का मुंडेरवा, कैली व रुधौली स्थित अस्पतालों में उपचार चल रहा है। गौरतलब है कि 19 मई को सर्वाधिक 50 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव 30 मार्च को पाया गया था। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद ताबड़तोड़ एक के बाद एक 22 पॉजिटिव केस पाए गए सभी का इलाज हुआ और वे सभी निगेटिव होकर घर चले गए।