फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन से आए नौ लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस

Mon, 28 Dec 2020 12:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोरोना के नए स्ट्रेन के खतरे के बीच स्वास्थ्य विभाग और गोरखपुर वासियों के लिए राहत भरी खबर है। विभिन्न मार्गों से ब्रिटेन से लौटे नौ लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी नौ से 23 दिसंबर के बीच जिले में लौटे हैं।
विज्ञापन


ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने से पूरी दुनिया में हड़कंप है। इस बीच केंद्र सरकार ने गाइडलाइंस जारी कर सख्त निर्देश दिए थे कि नौ से 23 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से अगर कोई व्यक्ति आता है तो उसकी तत्काल कोरोना जांच कराई जाए। साथ ही 14 दिनों तक लगातार उसकी मॉनिटरिंग करें। इसके बाद से जिले में ऐसे लोगों की तलाश की गई तो पता चला कि नौ लोग ऐसे हैं।

इन लोगों के सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग में भेजे थे। रविवार को सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि ब्रिटेन से आने वाले किसी की भी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। यह राहत की बात है। उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि वे 14 दिनों तक विशेष सतर्कता बरतें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटों में 24 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

कोरोना मरीजों के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। शनिवार को जहां केवल सात मरीज मिले थे। वहीं रविवार को यह संख्या 24 पहुंच गई। राहत की बात यह है कि लगातार दूसरे दिन रविवार को भी किसी मरीज की मौत नहीं हुई। अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 20,877 पहुंच गई है। इनमें 339 की मौत हो चुकी है। 20264 लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 274 रह गए हैं। शहरी क्षेत्र में केवल 11 मरीज मिले हैं। शहरी थाना क्षेत्रों की बात करें तो शाहपुर दो, कैंट और गोरखनाथ में तीन-तीन, कोतवाली दो और रामगढ़ताल में एक मरीज मिला है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 13 मरीज मिले हैं। ग्रामीण थाना क्षेत्रों की बात करें तो कौड़ीराम, बेलघाट, पाली, सहजनवां में एक-एक, सरदारनगर में दो और चरगांवा में सात मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार काफी कम हो गई है। लेकिन इसके बाद भी संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें