फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में मिले चार और कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 198

Tue, 23 Jun 2020 04:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में मंगलवार को आई रिपोर्ट में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव मिले लोगों को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया है। जिले में अब तक कुल 198 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि मंगलवार को आई रिपोर्ट में चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें 21 वर्षीय पॉजिटिव युवक धनघटा क्षेत्र के मलौली गांव का रहने वाला है। तीन महीना पूर्व युवक मुंबई से लौटा था। युवक देवरिया जिले में अपने ननिहाल में रहता था।

जबकि बखिरा क्षेत्र के नंदौर के रहने वाले तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। 44 वर्षीय शख्स 14 जून को नई दिल्ली से लौटा था। 19 जून को रैंडम जांच में शख्स पॉजिटिव मिला है। इसी तरह नंदौर के ही निवासी 37 वर्षीय युवक और उसकी 12 वर्षीय भतीजी दो जून को दिल्ली से लौटे थे।
विज्ञापन


19 जून को रैंडम जांच में चाचा और भतीजी पॉजिटिव पाए गए है। अपर सीएमओ ने बताया कि 131 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव एक 22 वर्षीय युवक की रिपोर्ट निगेटिव आने से उसे छुट्टी दे दी गई। वैसे अब तक 198 लोग पॉजिटिव मिल चुके है।
विज्ञापन


सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 41 लोग एक्टिव है। जबकि 157 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। आठ जगह हॉट स्पॉट बना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें