फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Basti: बस्ती में एक डाक्टर सहित मिले 25 नए कोरोना पॉजिटिव

Sun, 02 Aug 2020 07:02 PM IST
vivek shukla संवाद एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

बस्ती जिले में कोरोना के 25 नए पॉजिटिव केस आए हैं। इसमें एक डॉक्टर भी शामिल है, जो देवरिया जिले में नौकरी करते हैं, मगर वे यहां आकर रह रहे हैं। इस प्रकार जिले में कोरोना पॉजिटव मरीजों की कुल संख्या 937 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


रविवार को 31 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस प्रकार अब तक कुल 563 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।  जिले में मृतकों की संख्या 29 तो एक्टिव मरीजों की संख्या 345 हो गई है। उक्त की पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।

डीएम ने बताया कि अपने जिले में सर्वाधिक जांच कराई जा रही है। इसके चलते कोरोना संक्रमितों की पहचान कर उन्हें आइसोलेट करा दिया जा रहा है। 

अब तक जिले में 34402 नमूने एकत्रित किए गए हैं, जिसमें से 30358 की रिपोर्ट आ चुकी है। जबकि 4044 के रिपोर्ट का प्रशासन को इंतजार है। शनिवार को 655 नमूने लिए गए हैं। अब तक 29393 की निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें