संतकबीरनगर में बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में स्वास्थ्य कर्मी समेत 26 और कोरोना पॉजिटिव मिले है। जबकि पूर्व में पॉजिटिव पाए गए दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 330 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि सात संक्रमित की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बृहस्पतिवार को 26 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें बखिरा क्षेत्र के कस्बा बखिरा के नई बाजार के रहने वाले छह लोग पॉजिटिव मिले है। 14 वर्षीय और पांच वर्षीय दो सगी बहने पॉजिटिव मिली है। 40 वर्षीय युवक ,18 वर्षीय युवक 30 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाए गए है। यह सभी संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए है। नई बाजार का ही रहने वाला 35 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। युवक 21 जून को अल्जीरिया से लौटा था।
बखिरा क्षेत्र के करैली गांव का दिल्ली से लौटा 50 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिला है। बेलहर क्षेत्र के भिडौरा पिकौरा गांव का रहने वाला 55 वर्षीय पॉजिटिव शख्स मुंबई से लौटा था। बेलहर क्षेत्र के मदरहा गांव का रहने वाला 16 वर्षीय किशोर पॉजिटिव मिला है। किशोर संक्रमित शख्स के संपर्क में आया था। बेलहर कला क्षेत्र के मझरिया पठान पठान गांव का निवासी 38 वर्षीय पॉजिटिव युवक तीन जुलाई को मुंबई से लौटा था।