फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के साथ रहने के लिए युवक ने रची अपनी मौत की साजिश, ऐसे खुल गया राज

Thu, 09 Jul 2020 06:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां एक युवक प्रेमिका के साथ रहने के लिए अपनी मौत की झूठी कहानी रची डाली थी। इतना ही नहीं प्रेमिका से फोन करवाकर परिजनों को उसने अपनी मौत की झूठी सूचना भी दी थी।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला...
जानकारी के अनुसार बीते छह जुलाई  की दोपहर को नरसिंहपुर निवासी मोहम्मद शाहनवाज (20) घर से घूमने के लिए निकला और लापता हो गया। कॉफी तलाश करने के बाद उसके पिता मोहम्मद शमीम ने सात जुलाई को तिवारीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस अभी उसकी तलाश में जुटी थी कि इस दौरान पिता के मोबाइल फोन पर सात जुलाई की रात एक युवती ने कॉल कर बताया कि उनके बेटे की असुरन के पास कुछ लोगों ने बेरहमी से मारपीटा है जिससे उनकी मौत हो गई है और शव मेडिकल कॉलेज में पड़ा है। युवक के पिता व अन्य परिजन आनन-फानन में असुरन व मेडिकल कॉलेज पहुंच गए लेकिन उन लोगों को बेटे के बारे में कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

सर्विलांस से मिला लोकेशन

युवती का मोबाइल नंबर भी स्वीच ऑफ हो गया। जिसके बाद पिता मोहम्मद शमीम ने तिवारीपुर पुलिस को दूसरी तहरीर देकर अपहरण और हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक और युवती का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवा दिया।

सर्विलांस की लोकेशन के आधार पर तिवारीपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को युवक को सुभाष चौक के पास से एक किराए के मकान से बरामद किया। तिवारीपुर थानेदार सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार युवक ने पूछताछ में बताया कि वह बक्शीपुर में एक किताब की दुकान पर काम करता था।

वहीं पर काम करने वाली एक युवती से उसका प्रेम हो गया। घरवाले राजी नहीं थे इसलिए वह घर से भाग गया और प्रेमिका के मदद से घरवालों को मौत की झूठी सूचना दिलवाकर किराए के मकान में रह रहा था।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें