फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में दिल्ली से आए 6 और लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, 9 साल की बच्ची भी है शामिल

Mon, 25 May 2020 09:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
COVID-19 - फोटो : ANI
विज्ञापन
महराजगंज जिले से 22 मई को भेजे गए कोरोना के जांच नमूनों की रिपोर्ट 25 मई की शाम आई। इसमें 5 नमूने पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक कटहरा तथा चार लोग ग्राम मिश्रौलिया, मिठौरा के रहने वाले हैं। सभी दिल्ली से आए हैं। इनमें नौ साल की बालिका और 11 साल का बालक भी शामिल है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि परसौनी बुजुर्ग घुघुली का भी एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया है। अब 30 केस एक्टिव हैं। कोरोना के कुल केस 44 हो चुके हैं, जबकि 13 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें