फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coroavirus in Gorakhpur: गोरखपुर में कोरोना से हुई चौथी मौत, मुंबई से आया था शख्स

Mon, 25 May 2020 09:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना योद्धा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से सोमवार को गोरखपुर में एक और मौत हो गई। यह जिले में चौथी मौत है। अब तक तीन बुजुर्ग व एक युवक दम तोड़ चुके हैं।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कैंपियरगंज के इंदरपुर का 60 वर्षीय बुजुर्ग 13 मई को मुंबई से ट्रेन से बस्ती आए थे। वहां से ट्रक के जरिए गोरखपुर के सहजनवां आए, फिर  पैदल ही अपने गांव चले गए। 16 मई को तबीयत बिगड़ी तो गीडा डेंटल कॉलेज में क्वारंटीन कराया गया।

इसके बाद जांच के लिए नमूना बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट आई तो कोविड 19 का संक्रमण मिला। इसके बाद 20 मई को बुजुर्ग को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसकी जानकारी कॉलेज प्रशासन ने परिजनों को दे दी है। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में शव का अंतिम संस्कार राजघाट में कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें