फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Sant Kabir Nagar: संतकबीरनगर में तीन स्वास्थ्य कर्मी समेत 33 मिले नए कोरोना पॉजिटिव

Tue, 11 Aug 2020 05:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इलाके को सैनिटाइज करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर में मंगलवार को आई रिपोर्ट में तीन स्वास्थ्य कर्मी समेत 33 लोग कारोना पॉजिटिव मिले है। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 17 लोग ठीक हुए है। अब तक 1417 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। अब तक 14 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि मंगलवार को आई रिपोर्ट में 33 लोग पॉजिटिव मिले है। जिसमें तीन स्वास्थ्य कर्मी शामिल है। इसके अलावा मेंहदावल थाने की एक पुलिस चौकी के चौकी प्रभारी भी पॉजिटिव मिले है।

खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 19, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में एक,मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में तीन, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में एक, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में तीन, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में चार, हैंसर ब्लॉक में एक शख्स पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन


अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 1417 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। 14 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 360 लोग एक्टिव है। जबकि 1042 लोग ठीक हो चुके है। मंगलवार को पूर्व में पॉजिटिव मिले 17 लोग ठीक हुए है। जबकि 733 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 896 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें