फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में मिले 32 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 414

Sun, 04 Oct 2020 06:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में 32 कोरोना संक्रमित मिले। अब तक जिले में कोरोना के 3744 केस मिले हैं। इसमें 73 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शुक्रवार को 35 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक 3257 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। जिले में वर्तमान में 414 एक्टिव केस हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सतर्कता के बावजूद हर दिन कोरोना संक्रमित बढ़ रहे हैं। प्रशासन ने मरीजों के लिए ओपेक चिकित्सालय कैली सहित तमाम अस्पतालों में इलाज की बेहतर व्यवस्था की है। निजी अस्पतालों को भी इलाज के लिए प्रशासन तैयार कर रहा है। प्रशासन ऐसे मरीजों को होम आइसोलेशन में रख दे रहा है जिनकी हालत ठीक है। ओपेक चिकित्सालय कैली में गंभीर रोगियों की व्यवस्था के लिए लेबल-2 व थ्री की व्यवस्था दी जा रही है।

डीएम ने बताया कि जिले से अब तक 126080 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें से 2149 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद जिलेभर में 159 जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन


सदर तहसील में 78, हर्रैया में 57, भानपुर में 10 व रुधौली में 14 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में सामान्य रुप से जनजीवन प्रतिबंधित है। बताया कि कंटेनमेंट जोन में जनसुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें