फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में तीन डॉक्टरों समेत मिले 78 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस 697

Mon, 02 Nov 2020 11:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। आंकड़े 100 के नीचे आ गए हैं। रविवार को 24 घंटे के अंदर 78 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों में तीन डॉक्टर हैं। इनमें दो सरकारी और एक निजी अस्पताल के डॉक्टर हैं। जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 19042 गई है। इनमें 18038 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 307 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस 697 हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोरोना मरीजों की संख्या कम होने से विभाग की मुश्किलें कम हो गई हैं। संक्रमण की चपेट में आने वालों में सीएचसी पाली, सीएमओ कार्यालय और पादरी बाजार के रहने वाले एक-एक डॉक्टर शामिल हैं। इनके अलावा अमोढा में एक ही परिवार के तीन लोग, अहिरौली बुजुगरबऌ में एक ही परिवार के दो, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अलग-अलग जगहों से जांच करने वालों में नौ लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

शहर में 28 और ग्रामीण क्षेत्र में मिले 38 मरीज

वहीं, बशारतपुर के रामजानकी नगर में एक ही परिवार के दो लोग, फर्टिलाइजर का एक कर्मी, आजाद नगर बिछिया में तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि मरीजों की संख्या घट रही है। आंकड़े 100 के नीचे आ गए हैं। रोजाना चार से पांच हजार लोगों की जांच कराई जा रही है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच लगातार की जा रही है।
 
शहर की बात करें तो महज 28 नए मरीज मिले हैं। इनमें कैंट थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 17 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा गोरखनाथ, शाहपुर में तीन-तीन, कोतवाली, तिवारीपुर में दो-दो और रामगढ़ताल में एक मरीज मिले हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 38 नए मरीज मिले हैं। इनमें गगहा में चार, चरगांवा 19, उरुवा नौ, भटहट दो, जंगल कौड़िया, पाली, पिपराइच, सहजनवां में एक-एक मरीज मिले हैं। इनके अलावा 12 मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें