फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में एक डॉक्टर सहित मिले 4 और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 32

Fri, 22 May 2020 09:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • निजी लैब में जांच के बाद शहर के बेतियाहाता के डॉक्टर की पॉजिटिव आई रिपोर्ट
  • गोरखपुर-बस्ती मंडल में कोरोना संक्रमण से अब तक हो चुकी 11 मौतें
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर में सबसे पॉश इलाका माना जाने वाला बेतियाहाता में एक डॉक्टर सहित चार और कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। निजी लैब की जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से दो कोरोना पॉजिटिव चिलुवाताल के नवापार और एक पिपराइच के वार्ड नंबर 5 का रहने वाला है।

विज्ञापन


इसके बाद से आनन-फानन में डॉक्टर को बृहस्पतिवार की देर रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। हॉस्टिपल के 500 के एरिया को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए रास्ते को सील कर दिया गया है। इसके बाद से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 29 हो गई है।

जानकारी के अनुसार 15 मई को बरगदवां की रहने वाली एक महिला बेतियाहाता स्थित एक निजी अस्पताल में गंभीर हाल में इलाज के लिए आई थी। उसे हृदय रोग से संबंधित परेशानी थी। डॉक्टरों की पांच टीम ने ईसीजी करते हुए एसपीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया, जहां बिना कोरोना जांच के ही महिला को पेसमेकर लगा दिया गया।
विज्ञापन


पेसमेकर लगते ही महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इस पर पेसमेकर लगाने वाले डॉक्टर और उनकी पूरी टीम क्वारंटीन हो गई। साथ ही इसकी सूचना गोरखपुर स्वास्थ्य विभाग को दी गई। सूचना के बाद अस्पताल को तो सील कर दिया गया। साथ ही 19 को ईसीजी करने वाले दो डॉक्टरों का नमूना जांच के लिए निजी लैब भेजवाया गया।

बेतियाहाता इलाका हुआ हॉटस्पॉट घोषित

यहां पर एक सीनियर डॉक्टर की रिपोर्ट निगेटिव आ गई लेकिन जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट बृहस्पतिवार की देर रात पॉजिटिव आ गई। डॉक्टर महराजगंज के नौतनवां के रहने वाले हैं। लेकिन वह शहर में उसी अस्पताल में भी रहते हैं।

इसके बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर को रात में ही बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बेतियाहाता के रुस्तमपुर ढाला पेट्रोल पंप के करीब हरिहरपुर दुबे मार्ग के 500 मीटर के इलाके को पूरी तरह से सील करते हुए हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल पहले से ही बंद है। इलाके को सील करते हुए सभी का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। डॉक्टर से मिलने-जुलने वाले लोगों की पहचान भी की जा रही है।

 
विज्ञापन

तीन की रिपोर्ट और जांच के लिए गई

डॉक्टर के पॉजिटिव आने के बाद ईसीजी करने वाले तीन अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट निजी लैब से जांच के लिए शुक्रवार को भेजा गया है। शनिवार तक रिपोर्ट आने की संभावना है। इन लोगों को स्वास्थ्य विभाग की देख-रेख में होम क्वारंटीन किया गया है।

महिला के बेटे की रिपोर्ट आ चुकी है निगेटिव
बरगदवां की जिस महिला का ऑपरेशन एसपीजीआई में हुआ है। उसके साथ एंबुलेंस से गए बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जबकि महिला का पति बरगदवां अपने घर पर है। विभाग की देखरेख में वह होम क्वारंटीन है।

महिला के घर के किसी सदस्य की ट्रैवेल हिस्ट्री भी नहीं
कोरोना पॉजिटिव महिला के घर का किसी भी सदस्य की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। ऐसे में विभाग को अब यह डर सताने लगा है कि कहीं कम्युनिटी के कारण संक्रमण तो नहीं फैला है। अगर ऐसा होगा तो शहर में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। हालांकि विभाग एंबुलेंस चालक पर भी निगाह रखे हुए हैं। चालक भी क्वारंटीन है। अब तक उसकी जांच नहीं की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें