फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए गोरखपुर शहर के किन जगहों को बनाया गया कंटेनमेंट व हॉस्टस्पॉट जोन

Fri, 22 May 2020 09:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन
गोरखपुर एक डॉक्टर सहित 4 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बेतियाहाता के पास स्थित सवेरा हार्टकेयर हॉस्पिटल से 250 मीटर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन तथा 500 मीटर को बफर जोन घोषित किया गया। यहां अब सिर्फ प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों-कर्मचारियों के अलावा होम डिलीवरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी ही जा सकेंगे।
विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल शुक्रवार की सुबह ही मौके पर पहुंच गए और अपनी उपस्थिति में हॉस्पिटल के 500 मीटर के दायरे को सील कराया।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि उक्त परिधि सीमा में जिन भी प्रतिष्ठानों को ई-पास जारी किए गए थे, उसे निरस्त कर दिया गया है। इस इलाके में रहने वाले लोग अब ऑन लाइन होम डिलीवरी पोर्टल के माध्यम से जरूरी सामान मंगा सकते हैं।

हलका लेखपाल बाबू लाल को इंसीडेंट ऑफिसर नियुक्त किया गया है जबकि आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति तथा व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए 5 अन्य अधिकारी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में हॉटस्पॉट क्षेत्र

झगहा का इटौवा, बांसगांव का जिगिना, गोला का बाथ बुजुर्ग, पीपीगंज का रायपुर, चिलुआताल का नवापार, चरगांवा का परमेश्वरपुर, पिपराइच का उसका, महराजी, कैंपियरगंज का इंदरपुर, मोहलीपुरवा, खजनी का लखना बुजुर्ग, उनवल नगर पंचायत का वार्ड नंबर तीन, शहर का झरना टोला, रजही कैंप, रसूलपुर, बरगदवां, बेतियाहाता के रुस्तमपुर ढाला के हरिहर दुबे मार्ग को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है।
  • अब तक कुल केस- 32
  • मौत- 3
  • ठीक हो चुके- 3
  • एक्टिव केस- 26
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें