फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: सहजनवां से मनोज यादव व चिल्लूपार से सोनिया शुक्ला कांग्रेस प्रत्याशी

Tue, 08 Feb 2022 12:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बांसगांव से पूनम आजाद, कैंपियरगंज से सुरेंद्र निषाद व चौरीचौरा से जितेंद्र पांडेय मैदान में, कुशीनगर व सिद्धार्थनगर के प्रत्याशियों की सूची भी जारी।
विज्ञापन
बाएं से सुरेंद्र निषाद, पूनम आजाद, जितेंद्र पांडेय, सोनिया शुक्ला और मनोज यादव। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने गोरखपुर-बस्ती मंडल के प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। गोरखपुर, कुशीनगर व सिद्धार्थनगर में कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे गए हैं। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस ने सोमवार को जो सूची जारी की है, उसके मुताबिक चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से सोनिया शुक्ला को प्रत्याशी बनाया गया है। सोनिया ने 2017 का विधानसभा चुनाव इसी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा था। सहजनवां विधानसभा क्षेत्र से मनोज यादव को कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया है। मनोज ने कुछ दिन पहले ही सपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। वह सपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे जगदीश यादव के बेटे हैं।

सहजनवां विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे, लेकिन सपा ने दूसरे प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतार दिया। बांसगांव (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से पूनम आजाद को प्रत्याशी बनाया गया है। चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से जितेंद्र पांडेय को चुनाव मैदान में उतारा गया है। कैंपियरगंज से सुरेंद्र निषाद चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


इसी तरह कुशीनगर की पडरौना सीट से मोहम्मद जहीरुद्दीन प्रत्याशी बनाए गए हैं। इससे पहले मनीष जायसवाल को प्रत्याशी बनाया गया था, लेकिन मनीष ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। मनीष अब भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से सुनील मनोज सिंह प्रत्याशी बने हैं। फाजिलनगर से ही पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। सिद्धार्थनगर की कपिलवस्तु (सुरक्षित) सीट से देवेंद्र सिंह गुड्डू प्रत्याशी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें