फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने देश काटेगा सजा: गोरखपुर जेल से जर्मनी जाएगा मैनफ्रेंड, नशीले पदार्थ के साथ भारत-नेपाल सीमा पर हुआ था गिरफ्तार

Tue, 10 Aug 2021 07:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पुलिस की टीम दिल्ली लेकर गई, 12 अगस्त को जर्मन पुलिस को सौंपेगी, भारत-जर्मनी प्रत्यर्पण संधि के तहत अब अपने देश काटेगा सजा।
विज्ञापन
पत्नी जूलिया लगातार केस की करती रही हैं पैरवी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में पिछले सात साल से गोरखपुर जेल में सजा काट रहे कैदी बैरेंड मैनफ्रेंड को मंगलवार को जर्मनी के लिए जेल से भेज दिया गया। गोरखपुर की पुलिस उसे दिल्ली स्थित दूतावास के माध्यम से जर्मन पुलिस को सौंपेगी।

विज्ञापन


12 अगस्त को दिल्ली से जर्मनी के लिए उसकी फ्लाइट है। जर्मनी जाने के साथ ही भारत-जर्मन प्रत्यर्पण संधि के तहत यह पहला कैदी है जो बची हुई सजा अब अपने देश में ही काटेगा।

जानकारी के मुताबिक, जर्मनी के सजसेन निवासी बैरेंड मैनफ्रेंड को नशीले पदार्थ के साथ भारत-नेपाल सीमा पर अक्तूबर 2014 में महराजगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे महराजगंज जेल भेजा गया।
विज्ञापन


अक्तूबर 2015 को उसे गोरखपुर मंडलीय कारागार लाया गया। 20 दिसम्बर 2018 को जिला कोर्ट ने उसे दस साल कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई थी। बैरेंड मैनफ्रेंड अब तक छह साल दस महीने की सजा काट चुका है।

बची हुई तीन साल दो महीने की सजा अब वह जर्मनी की जेल में काटेगा। जेलर प्रेम सागर शुक्ला ने बताया कि जर्मन कैदी को पुलिस लेकर दिल्ली गई। वहां से जर्मन पुलिस उसे लेकर जाएगी।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें