फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जिम के बाहर एयरफोर्स कर्मी पर पिस्टल तानने वाला गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
- गाड़ी हटाने के विवाद में दी थी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

- चौकी प्रभारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज, कोर्ट ने भेजा जेल

गोरखपुर। कैंट क्षेत्र के सिंघड़िया स्थित एक जिम के बाहर एयरफोर्स कर्मी पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोला क्षेत्र के जानीपुर निवासी राकेश यादव के रूप में हुई है। उसकी मां वर्तमान में गांव की प्रधान हैं। पुलिस के अनुसार, अभिषेक का कूड़ाघाट में भी मकान है और वह रोजाना सिंघड़िया स्थित जिम में व्यायाम करने आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9:10 बजे एयरफोर्स कर्मी अरविंद यादव अपने साथी के साथ जिम से बाहर निकले। बाहर पहले से मौजूद अभिषेक यादव से उन्होंने रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि अभिषेक ने अपने साथ मौजूद तीन-चार साथियों के बीच अरविंद के शिक्षक मित्र का कॉलर पकड़ लिया और अवैध पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित वहां से निकल गए और पास में मौजूद एम्स थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी प्रभारी नवीन राय को जानकारी दी गई। चौकी प्रभारी ने आरोपी को हिरासत में लेकर पिस्टल के लाइसेंस की जांच की, जिसमें हथियार अवैध पाया गया। एयरफोर्स कर्मी की ओर से तहरीर नहीं दिए जाने पर चौकी प्रभारी नवीन राय की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने अवैध पिस्टल जब्त कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें