मृतक मिथिलेश तिवारी। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक की बुलेट को टक्कर मारी थी। मामला जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के भरथुआ चौराहे की है।
यहां एक बुलेट सवार युवक को रविवार देर रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जीवित होने की आशंका पर उसे जिला अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने गांव से बहन के यहां बसडीला जा रहा था।
बिहार के सिवान जिला के गुठनी थाना क्षेत्र के श्रीकरपुर निवासी मिथिलेश तिवारी (40) रविवार की रात अपने बुलेट से खुखुंदू के बसडीला गांव आने के लिए चले थे। वह अभी देवरिया-सलेमपुर हाईवे पर भरथुआ चौराहे के पास ही पहुंचे थे कि किसी वाहन ने उनके बुलेट में टक्कर मार दी, जिससे वह जमीन पर जा गिर गए।
टक्कर तेज होने से घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सूत्रों की मानें तो दुर्घटना के बाद वह काफी देर तक जमीन पर तड़पते रहे। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जीवित होने की आशंका पर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसओ जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि देर रात को दुर्घटना की सूचना पर पीआरबी मौके पर पहुंची थी।