फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबकर चालक की हुई मौत

Sat, 16 May 2020 01:32 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

  • गांव के ही व्यक्ति के खेत की जुताई करने गया था युवक
  • चौक थाना क्षेत्र के हरपुर खुर्द के सिवान की है घटना
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की भीड़ (इनसेट में रोते-बिलखते मृतक धर्मेंद्र के मासूम बच्चे)। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र के हरपुर खुर्द के सिवान में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। इस दौरान चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। वहीं ट्रैक्टर पर बैठा दूसरा युवक दूर जा गिरा। किसी तरह चालक को बाहर निकाला गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा बसवार निवासी धर्मेंद्र गुप्ता (30) अपने ट्रैक्टर से गांव के ही एक व्यक्ति की खेत की जुताई करने हरपुर खुर्द के सिवान में गया था। वहां से खेत की जुताई करने के बाद दूसरे की खेत की जुताई करने के लिए जा रहा था।

इस दौरान वह हरपुर खुर्द मधुबनी शाखा नहर पुल के करीब पहुंचा था कि अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गहरे गड्ढे में पलट गया। चालक उसके नीचे दब गया। जबकि साथ में बैठे गांव के ही हैदर अली (28) दूर जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल चालक धमेंद्र को जिला अस्पताल ले लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी सरोज रोते-राते बेहोश हो जा रही थी। वहीं माता ब्रह्मावती व पिता नंदलाल, भाई कृष्णमुरारी का रो-रो कर बुरा हाल है।

मृतक धर्मेंद्र के दो बच्चे हैं। बड़ा पुत्र अंशुमान डेढ़ वर्ष का वहीं बिटिया आशा दो माह की है। दोनों मासूम बच्चों को देख सभी फफक पड़े। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें