फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: गन्ने के खेत में मिला लापता युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 11 Feb 2020 12:30 PM IST
हरीशचंद सिंह डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर।
विज्ञापन
घटना स्थल की जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक लापता युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवक सोमवार रात आठ बजे से गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
कसया थाना क्षेत्र के गांव धुरिया खास टोला तेतरही निवासी 34 वर्षीय युवक का शव रामकोला थाना क्षेत्र के सिंगहा गांव के पास गन्ने के खेत में मिला है। युवक सोमवार की सुबह आठ बजे घर से निकला था। मंगलवार की सुबह खेत की तरफ गए लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। चेहरे पर चोट के निशान हैं। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की जानकारी होने पर एसपी विनोद कुमार मिश्र भी स्वाट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मातहतों, परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी ली गई। युवक की शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल से युवक का आधारकार्ड, एटीएम कार्ड आदि मिला है। इसी से युवक की पहचान हुई है। युवक एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी में कार्य करता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें