फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा का मिला था शव, परिजनों ने कहा- अवसाद में छात्रा ने की थी खुदकुशी

Tue, 11 Feb 2020 11:55 AM IST
हरीशचंद सिंह डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
कैंट इलाके के मोहद्दीपुर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में खुदकुशी करने वाली छात्रा शिवांगी अवसाद में थी। पुलिस की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। उसके इस आत्मघाती कदम से माता-पिता और हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राएं भी हैरान हैं।
विज्ञापन

उधर, पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि के बाद डॉक्टर ने विशेष जांच के लिए बच्चेदानी को भी सुरक्षित कर लिया गया। सोमवार की शाम पुलिस ने शव परिवारीजन को सौंप दिया।

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के हनुमानगंज क्षेत्र के गुलहवा छितौनी गांव निवासी रघुवर प्रसाद की 17 वर्षीय बेटी शिवांगी गोरखपुर में रह कर मेडिकल (नीट) की तैयारी कर रही थी। वह मोहद्दीपुर में बंधु सिंह गर्ल्स हॉस्टल में चार माह से रह रही थी। रूम पार्टनर रिया शुक्रवार को घर चली गई। वह कमरे में अकेली थी। रविवार की रात तकरीबन 8:30 बजे भोजन करने के लिए उसे एक महिला कर्मचारी बुलाने आई। आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने वार्डेन को जानकारी दी। वार्डेन ने खिड़की से कमरे में झांक कर देखा तो वह कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें