फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तालाब में मिला लापता युवक का शव, 48 घंटे से हो रही थी तलाश

Sat, 27 Feb 2021 08:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में नगर पंचायत मेंहदावल के रहने वाले लापता युवक की लाश 48 घंटे बाद उसके घर के पीछे तालाब में मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस की जांच में प्रथमदृष्टया तालाब में डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस घटना को आत्महत्या बता रही है। युवक के आत्मघाती कदम उठाने के पीछे पिछले सात साल से पत्नी से अच्छा संबंध नहीं होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


नगर पंचायत मेंहदावल के नायक टोला के रहने वाले पिता खेताहू ने 26 फरवरी को अपने 31 वर्षीय बेटे रामचरन के लापता होने की सूचना दी थी। उन्होंने बेटे के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की भी जानकारी पुलिस को दी थी। इधर, लापता युवक की तलाश हो रही थी।

48 घंटे बाद शनिवार को घर के पीछे स्थित तालाब से लापता युवक का शव बरामद हुआ। परिजनों के अनुसार युवक की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व सांथा विकास खंड के लोहरसन ग्राम पंचायत निवासी मंशा देवी से हुई थी। इनसे एक पुत्र भी है। पति-पत्नी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसको लेकर युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकालकर कब्जे में लिया। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि खेताहू का 31 वर्षीय बेटा रामचरन 25 फरवरी की रात से लापता था। इस मामले में गुमशुदगी दर्ज की गई थी।

लापता युवक का शव उसके घर के पीछे स्थित तालाब में मिला है। सात साल से पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। पत्नी मायके में रहती हैं। इसकी वजह से युवक तनाव में रहता था। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। वैसे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ राम प्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें