फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: फंदे से लटककर शख्स ने दे दी जान, घरवालों से खुदकुशी करने की कही थी बात

Sat, 19 Sep 2020 04:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोरखनाथ क्षेत्र के हुमायूंपुर उत्तरी चौराहे के पास शुक्रवार की देर रात 40 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, हुमायूंपुर उत्तरी चौराहे पर स्वर्गीय प्रेम शंकर यादव का मकान है। उनके दो बेटे विनय शंकर यादव उर्फ राका और संजय थे। शुक्रवार की देर रात विनय चौराहे से आया और परिजनों से फंदे से लटककर जान देने की बात कही।

विनय शराब के नशे का आदी था। परिवार के लोगों ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। वह कमरे में गया और फंदा लगाकर लटक गया। जब उसकी आवाज नहीं सुनाई दी तो परिवार के लोग कमरे की तरफ गए तो वह फंदे से लटका हुआ मिला। उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक विनय एक बेटी और दो बेटों का पिता था। पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें