फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिन नदी में लापता युवक का मिला शव, 40 घंटे पहले हुआ था हादसा

Sat, 19 Sep 2020 03:49 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
मौके पर जुटी पुलिस और भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
महराजगंज-फरेंदा मार्ग पर त्रिमुहानी पुल से रोहिन नदी में गिरी जीप में सवार लापता अरमान का शव शनिवार को करीब चार किलोमीटर दूर बरातगाढ़ा गांव के सामने नदी में मिला। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना को लेकर उठी चर्चा की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के परसिया बुजुर्ग निवासी देवेंद्र सिंह, दुर्गेश व गांव के ही अरमान के साथ बृहस्पतिवार को हंटर जीप से महराजगंज किसी काम के सिलसिले में गए हुए थे। जहां से करीब पांच बजे घर के लिए निकले थे।

अभी सभी लोग त्रिमुहानी पुल पर पहुंचे थे कि जीप अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए रोहिन नदी में गिर गई। घटना को देख कर अगल-बगल के लोग जुट गए। ग्रामीणों की मदद से जीप में सवार देवेंद्र व दुर्गेश तैरकर कर बाहर आ निकले। लेकिन अरमान नदी में बह कर लापता हो गया था।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर एएसपी निवेश कटियार व सीओ अखिलेश मिश्र, सदर कोतवाल अखिलेश सिंह व मनीष कुमार सिंह सहित एनडीआरएफ व पीएसी के जवान लापता युवक की तलाश में जुट गए। करीब 40 घंटे के बाद अरमान का शव बरातगाढ़ा गांव के सामने मिला। इस संबंध में सीओ एके मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


पिता ने लगाए गंभीर आरोप
त्रिमुहानी पुल पर घटना को लेकर मृतक अरमान के पिता ने साथ गए दोनो लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें