फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कार रोककर युवक से की मारपीट, 80 हजार रुपये लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरीगंज। क्षेत्र के फरेनिया गांव के पास फोरलेन की सर्विस लेन पर शनिवार दोपहर बाइक सवारों की ओर से कार रोककर युवक से मारपीट और 80 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रविवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शुरुआती जांच में मामले को आपसी विवाद से जुड़ा बता रही है।
विज्ञापन

दुघरा गांव निवासी सुभाष यादव अपने मित्र रितेश के साथ गोला बाजार से कार से घर लौट रहे थे। आरोप है कि दोपहर करीब ढाई बजे प्लेटिना बाइक सवार दो युवकों ने बीच सड़क बाइक खड़ी कर उनकी कार रोक ली। कार रुकते ही एक युवक ने डंडे से हमला कर सुभाष को घायल कर दिया, जबकि दूसरा युवक कार के अंदर घुस गया और गियर बॉक्स के पास रखे 80 हजार रुपये निकाल लिए।
वारदात के बाद दोनों युवक बाइक से महदेवा बाजार की ओर भाग गए। घटना की सूचना पीड़ित ने तत्काल डायल 112 और स्थानीय पुलिस चौकी को दी लेकिन पुलिस के पहुंचने तक आरोपी भाग चुके थे। घायल सुभाष यादव ने सिकरीगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है। उधर, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल रुपये लूटने की बात संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें