फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में छपे नकली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार, नेपाल के रास्ते गोरखपुर लाए गए थे नोट

Fri, 18 Dec 2020 10:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर में डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) ने गुरुवार को 96 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ बिहार के युवक को गिरफ्तार किया है। दो-दो हजार रुपये के 48 नकली नोट पाकिस्तान में छपे हैं। इसे नेपाल के रास्ते गोरखपुर लाकर छोटे-छोटे बाजार या फिर कस्बों में खपाया जाना था। इस गिरोह के सक्रिय सदस्य गोरखपुर में भी हैं। इन सबकी गिरफ्तारी संभव है।

विज्ञापन


डीआरआई की गोरखपुर इकाई को पाकिस्तान में नकली नोट छापने, फिर नेपाल के रास्ते लाकर भारत में खपाने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर रेवन्यू इंटेलीजेंस की टीम ने बृहस्पतिवार को छापा मारकर गोलघर क्षेत्र से बिहार के युवक को गिरफ्तार किया है।

डीआरआई के मुताबिक बरामद नकली नोट सीज कर दिए गए हैं। पाकिस्तान से नकली नोट नेपाल लाए गए, फिर गोरखपुर पहुंचाने की व्यवस्था की गई। पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने तमाम राज उगले हैं। पता चला है कि कौड़ीराम, गगहा, चौरीचौरा, बेलघाट और बड़हलगंज क्षेत्र में नकली नोट खपाए जाते हैं।
विज्ञापन







 

विज्ञापन

सिकरीगंज में भी हुई थी गिरफ्तारी

इसके लिए स्थानीय लोगों का बड़ा गिरोह खड़ा किया गया है। स्थानीय लोग दुकानदारों का भरोसा जीतते हैं, फिर नकली नोट देकर सामान खरीदते हैं। हर व्यक्ति को पांच-पांच हजार रुपये नकली नोट दिए जाते हैं। इसे खपाने के एवज में हर व्यक्ति को 20-25 फीसदी कमीशन दिया जाता है।

डीआरआई को इस गिरोह सदस्यों की सटीक जानकारी मिल चुकी है। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां होंगी। गिरोह के अन्य सदस्य सतर्क न हो जाएं, इसलिए डीआरआई पकड़े गए युवक की पहचान जाहिर नहीं कर रही है।

सिकरीगंज पुलिस ने 11 दिसंबर को बेलघाट थानाक्षेत्र के बरपार गांव से धर्मपाल मौर्य को नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया था। धर्मपाल के पास से 200-200 रुपये के 33 नकली नोट बरामद किए गए थे। पुलिस के मुताबिक धर्मपाल एक दिन में सिर्फ एक 200 रुपये का नकली नोट खपाता था ताकि किसी को शक न हो सके। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अब डीआरआई भी मामले की गहनता से जांच करने पर विचार कर रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें