फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी को एक युवक शनिवार को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी युवक विवेक मौर्या के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को खजांची चौराहे गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी शनिवार सुबह से लापता थी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उनके मकान के पीछे रहने वाले एक युवक का मित्र विवेक मौर्या किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। रविवार दोपहर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी विवेक मौर्या को गिरफ्तार कर किशोरी को पकड़ लिया। किशोरी के बयान में दुष्कर्म की बात सामने आने पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाते हुए कोर्ट में पेश किया, जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें