फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ग्राम सचिव पर प्रधान को जान से मारने की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र के कटसहरा-कटया मोड़ पर रविवार शाम प्रधान और ग्राम सचिव के बीच विवाद हो गया। मामले में प्रधान ने ग्राम सचिव पर जातिसूचक टिप्पणी करने और गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान का आरोप है कि पंचायत भवन में बैठक से लौट रहे ग्राम सचिव ने उन्हें देखते ही अपशब्द कहे और रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। आरोप है कि सचिव ने भुगतान रुकवाने और अधिक शिकायत करने पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें