फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति: गोरखपुर में सुविधाएं भरपूर, मेले का होगा लाइव प्रसारण

Wed, 09 Nov 2022 02:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कमिश्नर ने कहा कि नव वर्ष के पहले दिन से ही मंदिर में भारी संख्या में लोग आने लगते हैं। शिवरात्रि तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते रहते हैं। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने तथा सुगम यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन अभी से अपनी तैयारी कर ले। सुनिश्चित करें कि वाहन पार्किंग स्थल में खड़े हों।
विज्ञापन
गोरखनाथ खिचड़ी मेला। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्रांति के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगने वाले मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक जनवरी से शुरू होकर करीब एक महीने तक चलने वाले मेले के दौरान श्रद्धालुओं, पर्यटकों को हर जरूरी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

 मकर संक्रांति के दिन गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन और मेले की सभी गतिविधियों का आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर सजीव (लाइव) प्रसारण होगा।

सोमवार को आयुक्त सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने मकर संक्रांति पर्व एवं मेले की तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा एवं व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।

कमिश्नर ने कहा कि नव वर्ष के पहले दिन से ही मंदिर में भारी संख्या में लोग आने लगते हैं। शिवरात्रि तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते रहते हैं। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने तथा सुगम यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन अभी से अपनी तैयारी कर ले। सुनिश्चित करें कि वाहन पार्किंग स्थल में खड़े हों।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

मेला परिसर में चारों तरफ होंगे सीसीटीवी कैमरे

गोरखपुर कमिश्नर ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने का निर्देश देते हुए कहा कि पूरे मेला परिसर में इस तरह से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं कि हर कोने पर नजर रखी जा सके। नगर निगम के अधिकारियों को सफाई की पर्याप्त व्यवस्था, मोबाइल शौचालय आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। जीडीए और लोक निर्माण विभाग को मेला क्षेत्र की सभी सड़कों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। बिजली विभाग के अधिकारियों को जर्जर तारों एवं पोल ठीक करने को कहा।

स्वास्थ्य विभाग लगाएगा कैंप
कमिश्नर ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग, मेला के दौरान कैम्प लगाए। आपूर्ति विभाग केरोसिन एवं खाद्यान्न का वितरण कराए। इसी तरह वन विभाग जलौनी लकड़ी की व्यवस्था सुनिश्चित करे। निर्देश दिया कि मेले के दौरान परिवहन विभाग बसों की पर्याप्त संख्या में व्यवस्था रखें। नागरिक सुरक्षा एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाए।  बैठक में डीआईजी जे. रविंद्र, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, डीएम कृष्णा करूणेश सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें