जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से अब तक लैपटॉप वितरण के लिए 48 लाभार्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया है। 32 के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया गतिमान है। अगले सप्ताह तक इसे भी पूरा कर शासन को सूची भेजी जाएगी।
29 और लाभार्थियों को मिलेगी चार हजार की प्रोत्साहन राशि
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत मिलने वाली चार हजार रुपये प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि का लाभ अब जल्द ही जिले के 29 और बच्चों को मिलेगा। जिला प्रोबेशन विभाग के प्रस्ताव पर इन नामों को शासन से अनुमति मिल गई है। जिसके बाद अब लाभार्थियों की संख्या 563 से बढ़कर 592 हो जाएगी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत कोरोना महामारी से निराश्रित जिले के 80 विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किया जाएगा। इसे लेकर लाभार्थियों का सत्यापन कार्य गतिमान है जिसे जल्द पूरा कर लैपटॉप प्रदान किया जाएगा।