फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आयुर्वेद के साथ अनुसंधान को बढ़ावा देगा महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेदिक दवाओं की निर्माता कंपनी श्री वैद्यनाथ के बीच हुआ एमओयू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को आयुर्वेदिक दवाओं की निर्माता कंपनी श्री वैद्यनाथ आयुर्वेद भवन प्राइवेट लिमिटेड नैनी, प्रयागराज के साथ महत्वपूर्ण समझौता करार (एमओयू) किया। इस करार के तहत विश्वविद्यालय और श्री वैद्यनाथ आयुर्वेद शैक्षणिक, अनुसंधान और उद्यमिता परक क्रियाकलापों को बढ़ावा देंगे।
कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी और श्री वैद्यनाथ आयुर्वेद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तेजेंदर खुराना ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस एमओयू से दोनों संस्थानों के बीच तय हुआ है कि वे शोध आधारित उत्पाद, संयुक्त शोध परियोजनाओं पर मिलकर कार्य करेंगे। साथ ही आयुर्वेद के वर्तमान एवं भविष्य की जरूरतों को पूरा करने, कौशल बढ़ाने के लिए क्षमता विकास, छात्र-संकाय और तकनीकी विनिमय जैसे विषयों पर आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन

श्री वैद्यनाथ आयुर्वेद के साथ हुए एमओयू का स्वागत करते हुए महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी ने कहा कि इस समझौता करार से आयुर्वेद के विभिन्न क्षेत्रों में शैक्षणिक, अनुसंधान और प्रशिक्षण गतिविधियों के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर श्री वैद्यनाथ आयुर्वेद की टीम में शामिल प्रवीण कुमार मोरिशेट्टी ने गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद संकाय) के द्वितीय व्यावसायिक सत्र के विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्री वैद्यनाथ आयुर्वेद आपका हर तरह से सहयोग करने को तत्पर है।
विज्ञापन

एमओयू पर हस्ताक्षर के दौरान महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव, एमओयू समन्वयक एवं अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. विमल कुमार दूबे, उपकुलसचिव (प्रशासन) श्रीकांत, आयुर्वेद संकाय के प्राचार्य डॉ. मंजूनाथ एनएस, आचार्य डॉ. गिरिधर वेदांत, डॉ. गोपी कृष्ण, सह आचार्य डॉ. विनम्र शर्मा और श्री वैद्यनाथ आयुर्वेद के क्षेत्रीय महाप्रबंधक आशीष सिन्हा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें