फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भारत माता के जयकारों से गूंजता रहा महाराणा प्रताप चौक

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्कूली बच्चों और एनसीसी कैडेटों ने हाथों में तिरंगा लेकर किया मुख्यमंत्री का स्वागत
विज्ञापन

- तिरंगा गुब्बारा उड़ाकर सीएम ने दिया एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तिरंगा यात्रा का समापन सोमवार को महाराणा प्रताप चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास हुआ। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए विभिन्न स्कूलों के बच्चे और एनसीसी कैडेट हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ खड़े रहे। बच्चों से पूरा चौक भरा रहा। इस दौरान भारत माता की जय के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
बच्चों और वहां मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। इसके बाद उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई और तिरंगा गुब्बारा हवा में छोड़कर एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। महिलाओं में भी कार्यक्रम को लेकर उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बच्चों को टॉफी और चॉकलेट देकर उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने और उनका अभिवादन करने के लिए बच्चे काफी उत्साहित दिखे। तिरंगा हाथों में लिए बच्चे लगातार देशभक्ति के नारे लगाते रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप चौक का माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें