पूर्व ब्लॉक प्रमुख माफिया सुधीर सिंह। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
माफिया व पिपरौली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर सिंह की दस करोड़ की संपत्ति को रविवार को जब्त कर लिया गया है। पूर्व में भी संपत्ति जब्त हुई थी, लेकिन कुछ कानूनी प्रक्रिया बची थी, जिसे अब पूरा कर कार्रवाई की गई है। डीएम के आदेश पर तहसीलदार सदर और सहजनवां ने सुधीर सिंह के दो मकान, जमीन, गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। उसके चार बैंक खातों को भी सीज कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, जिले के टॉप बदमाशों की सूची के अलावा प्रदेश के बदमाशों की सूची में भी सुधीर सिंह का नाम शामिल है। माफिया सुधीर पर कुल 38 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन चिह्नित माफिया पर गैंगस्टर और अपराध से कमाई संपत्ति को जब्त कर रही है। सुधीर सिंह की दो लग्जरी गाड़ियां, शाहपुर के एल्युमिनियम फैक्ट्री व सहजनवां के कालेसर स्थित मकान, तीन बीघा जमीन को जब्त कर लिया है।
सुधीर व उसकी पत्नी के नाम से आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक में चार खाते हैं, जिसे डीएम ने सीज कर दिया है। दो साल पहले भी जिला प्रशासन ने सुधीर की संपत्ति जब्त की था। खबर है कि जिले के दो और माफिया प्रशासन के निशाने पर हैं, जिनकी कुंडली तैयार की जा रही है।