मदरसा मिनी आईटीआई की परीक्षा पहली फरवरी से
गोरखपुर। उप्र मदरसा वोकेशनल ट्रेनिंग द्वारा संचालित मदरसा मिनी आईटीआई वर्ष 2019 की लिखित परीक्षा एक और दो फरवरी को निर्धारित केंद्रों पर जारी समय सारणी के अनुसार होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा में जामिया रजविया मेराजुल उलूम चिलमापुर, मदरसा अंजुमन इस्लामियां खूनीपुर, मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया इमामबाड़ा दीवान बाजार, मदरसा नूरिया खैरिया बगही बारी, मदरसा अनवारुल उलूम गोला बाजार, मदरसा मकतब इस्लामियां बहरुल उलूम बड़गो बरईपार और मदरसा जामियां सिद्दीक निस्वां मरवटिया के परीक्षार्थी शामिल होंगे।
दो पालियों में होगी परीक्षा
उप्र मदरसा वोकेशनल ट्रेनिंग के निदेशक आरपी सिंह ने परीक्षा के लिए समय सारणी जारी कर दी है। पहली फरवरी को सुबह की पाली में 9 से 12 बजे तक ट्रेड थ्योरी व दोपहर की पाली में दो से पांच बजे तक सामाजिक अध्ययन की परीक्षा होगी। दो फरवरी को सुबह की पाली में वर्कशॉप कैलकुलेशन एंड साइंस व दोपहर की पाली में इंजीनियरिंग ड्राइंग की परीक्षा होगी।
इन ट्रेडों की होगी परीक्षा
1. कटाई-सिलाई
2. रेफ्रीजिरेशन-एअरकंडीशनिंग
3. कंप्यूटर
4. इलेक्ट्रीशियन
5. डीजल मैकेनिक