दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 22 अक्तूबर को होने वाली एमएड प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है। साथ ही प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर तक विस्तारित कर दी गई है।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ ओम प्रकाश ने बताया कि प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी गोरखपुर विश्वविद्यालय की वेबसाइट
www.ddugu.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा की अगली तिथि बाद में घोषित की जाएगी। जिसकी सुचना ऑनलाइन भी दी जाएगी।