फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कोहरे के चलते जमीन देखने नहीं आ पाए लुलु मॉल के प्रतिनिधि

Sat, 06 Jan 2024 12:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

गीडा एसडीएम अनुपम मिश्र ने कहा कि खराब मौसम के चलते लुलु माल के प्रतिनिधि बीच रास्ते से वापस लौट गए, तो वहीं कई कंपनियों ने अपने प्रतिनिधियों को मौसम साफ होने पर 15 जनवरी के बाद गोरखपुर भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
लुलु मॉल। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गीडा क्षेत्र में उद्योग लगाने के इच्छुक उद्यमियों को कोहरे के चलते गोरखपुर आने में अभी दिक्कत हो रही है। शुक्रवार को लखनऊ से आ रहे लुलु माल के प्रतिनिधि अयोध्या से वापस लौट गए। अब वह 15 जनवरी के बाद आएंगे। इसके अलावा आरएसपीएल समेत कई अन्य उद्योगों के प्रतिनिधि भी मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


गीडा प्रशासन ने लुलु मॉल, आरएसपीएल, अदाणी समूह समेत करीब 20 बड़ी कंपनियों से गोरखपुर में निवेश के लिए बातचीत की है। इन कंपनियों को कालेसर जीरो प्वाइंट, भीटी रावत के औद्योगिक गलियारा और धुरियापार के नए औद्योगिक क्षेत्र में जमीन आवंटित की जानी है। इन कंपनियों को जमीन देखने के लिए प्रतिनिधि भेजने का आग्रह किया गया है।

अदाणी समूह के प्रतिनिधि तीन दिसंबर को गोरखपुर पहुंचे। इन्हें सुबह दोपहर 12 बजे पहुंचना था, लेकिन यहां आते-आते शाम के चार बज गए। इसके चलते प्रतिनिधि उस दिन धुरियापार नहीं जा पाए। अगले दिन इन्हें धुरियापार ले जाकर जमीन दिखाई गई। खराब मौसम की वजह से प्रतिनिधि जल्दी लौट गए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

शुक्रवार को लुलु माल के प्रतिनिधि ने गीडा पहुंचकर जमीन देखने की बात कही थी। उनका इंतजार हो रहा था, लेकिन दोपहर करीब दो बजे तक अयोध्या तक पहुंच पाए थे। उनके गोरखपुर आते-आते शाम हो जाती। लिहाजा वे अयोध्या में ही कार्यक्रम कैंसिल कर लौट गए। अब अगला विजिट 15 जनवरी के बाद होगा। आरएसपीएल व अन्य कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी मौसम को देखते हुए 15 जनवरी के बाद ही गोरखपुर आने को कहा है।

गीडा एसडीएम अनुपम मिश्र ने कहा कि खराब मौसम के चलते लुलु माल के प्रतिनिधि बीच रास्ते से वापस लौट गए, तो वहीं कई कंपनियों ने अपने प्रतिनिधियों को मौसम साफ होने पर 15 जनवरी के बाद गोरखपुर भेजने की बात कही है। हम अपनी तरफ से हर तैयारी कर चुके हैं। जैसे कोई प्रतिनिधि यहां पहुंचेगा, उसे हमारी टीम जमीन दिखा देगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें