फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मार्च से चलेगी एलटीटी-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल, सभी कोच होंगे आरक्षित

Fri, 26 Feb 2021 12:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन के आदेश पर 01081 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल का संचलन तीन मार्च से प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा। जबकि 01082 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल पांच मार्च से प्रत्येक शुक्रवार को अगले आदेश तक किया जाएगा। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

विज्ञापन


एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 01081 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल तीन मार्च को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शाम 4.40 बजे चलकर कल्याण, नासिक रोड से दूसरे दिन भुसावल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, वाराणसी, मऊ तीसरे दिन भटनी, देवरिया सदर से छूटकर गोरखपुर रात में दो बजे पहुंचेगी। वापसी में 01082 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक पांच मार्च से गोरखपुर से शाम 4.05 बजे चलेगी और लोकमान्य तिलक टर्मिनस रात 11.45 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें