लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र प्रताप पांडेय को राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिला।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज के रहने वाले लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र प्रताप पांडेय को राष्ट्रपति की ओर से अति विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किए जाने से उनके परिवार में खुशी की लहर है। यह मेडल उन्हें मेजर जनरल रहते हुए सेना में उत्कृष्ट कार्यों को करने के लिए दिया गया है।
लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र प्रताप पांडेय के पिता सरगी पुरुषोत्तम पांडेय गोरखपुर विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र के प्रोफेसर रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल पांडेय तीन भाइयों व एक बहन में सबसे बड़े हैं। उनका पुत्र भी आर्मी में मेजर के पद पर तैनात है।
उनके ममेरे भाई ध्रुव कुमार पांडेय ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल पांडेय काफी धार्मिक प्रवृत्ति के हैं तथा शुरू से ही देश सेवा की भावना ने आज उन्हें लेफ्टिनेंट जनरल जैसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन किया है। उनके राष्ट्रपति से सम्मानित होने पर पूरा परिवार खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।