फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा प्रेमी, लड़की के घरवालों ने पकड़कर पीटा

Fri, 16 Jul 2021 09:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।

सार

प्रेमी मौके से बाइक छोड़कर भागा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया, जांच में जुटी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने आए बिहार प्रांत के एक युवक की प्रेमिका के घरवालों ने जमकर पीटा। हालांकि युवक रात में अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया, लेकिन उसकी बाइक वहीं छूट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


गुरुवार की देर रात बिहार प्रांत के सीवान जिले के एक गांव का युवक पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी महिला मित्र से मिलने पहुंचा। बताया जा रहा है कि युवक जिस महिला से मिलने आया था, उस महिला का मायका युवक के ही गांव में ही है।

महिला की शादी सात वर्ष पूर्व पटहेरवा थाना के एक गांव में हुई थी। महिला के पति खाड़ी देश में नौकरी करते हैं। इधर, गुरुवार की देर रात युवक बाइक से महिला के गांव पहुंचा। बाइक महिला के घर से कुछ दूरी पर खड़ा कर उसके घर में घुस गया।
विज्ञापन


इसकी भनक महिला के ससुरालवालों को लग गई। उसके बाद युवक की जमकर पिटाई हुई। अंधेरे का फायदा उठाकर वह भाग निकला, लेकिन उसकी बाइक गांव में ही छूट गई। सूचना पर पहुंचे समउर बाजार पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


एसओ पटहेरवा सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने लावारिस हालत में मिली एक बाइक को अपने कब्जे में लिया है। छानबीन की जा रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें