इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है। सोने और डायमंड की खरीद पर विशेष छूट है। नवरात्र में खरीदारी बढ़ी है। यह सिलसिला धनतेरस तक चलेगा। सोने-चांदी में निवेश बेहतर है। ग्राहकों को अपने बजट के अनुसार, आभूषण खरीदना चाहिए। आगे जाकर बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
- अनूप सराफ, निदेशक, ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स।
इस बार इटालियन और ठोस रंग के आभूषणों की मांग बढ़ी है। पहले चमक धमक वाले रंग के आभूषणों की मांग की जाती थी। त्योहार के अनुसार सोने चांदी की खरीदारी बढ़ रही है।
- संजय अग्रवाल, निदेशक, परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स।
त्योहारों का बाजार अच्छा है। ग्राहक भी आ रहे हैं। अच्छी बिक्री की उम्मीद है। ग्राहकों को अच्छे ऑफर दिए जा रहे हैं। सोने की खरीदारी पर मेकिंग चार्ज में 20 फीसदी की छूट है। डायमंड की खरीदारी पर 20-25 फीसदी तक छूट का प्रावधान है
।- गौरव अग्रवाल, निदेशक, तनिष्क फ्रेंचाइजी गोरखपुर।
कोरोना काल से ठप सराफा व्यापार में तेजी आई है। ग्राहक नवरात्र, दशहरा और दीपावली से पहले खरीदारी में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। कारोबारियों को धनतेरस और दीपावली तक खरीदारी में और उछाल की उम्मीद है।
- धीरज बरनवाल, निदेशक, बरनवाल ज्वेलर्स।
त्योहार के बाद लगन है, ऐसे में लोग शादी के आभूषणों की तैयारी कर रहे हैं। सभी वर्ग के लोग खरीदारी के लिए आ रहे हैं। सोने चांदी के साथ हीरे और अन्य धातुओं के आभूषणों की मांग बढ़ी है। बाजार सकारात्मक है।- योगेश अग्रवाल, निदेशक, ठाकुर प्रसाद गोपाल दास ज्वेलर्स
सोना की कीमत
- 24 कैरेट- 51750 हजार रुपये
- 22 कैरेट- 47900 हजार रुपये
- 18 कैरेट- 39100 हजार रुपये
- 14 कैरेट- 33650 हजार रुपये
चांदी की कीमत
- 57000 हजार प्रति किलोग्राम