फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: करोड़ों रुपये हड़प कर फरार आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस, फर्म बनाकर कंपनी के सीएमडी ने की थी ठगी

Wed, 08 Nov 2023 03:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कंपनी बनाकर रकम दोगुनी करने, रिटेल शॉप खोलने का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने वाले फरार सीएमडी डॉ. फैजान के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस को आशंका है कि मई 2023 में केस दर्ज होने के बाद से ही फैजान दुबई फरार हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंपनी बनाकर रकम दोगुनी करने, रिटेल शॉप खोलने का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने वाले फरार सीएमडी डॉ. फैजान के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस को आशंका है कि मई 2023 में केस दर्ज होने के बाद से ही फैजान दुबई फरार हो गया है।

विज्ञापन


बुद्ध विहार निवासी राकेश कुमार त्रिपाठी ने रामगढ़ताल थाने की पुलिस को तहरीर देकर बताया कि इस्टोर इंडिया एवं मेसर्स आयुर्वेदिक केयर हेल्थ रिटेल नामक कंपनी के एजेंट अजय कुमार यादव व मुरारी मिश्रा एक दिसंबर 2021 को उनसे मिले थे। उनके कहने पर उन्होंने कंपनी में 11 लाख रुपये जमा कराए।

उनसे कहा गया था कि बदले में कंपनी उन्हें 60 हजार रुपये प्रति माह देगी। साथ ही जो अभिकर्ता कंपनी का सामान बेचेगा, उसे पांच प्रतिशत कमीशन भी मिलेगा। आरोपियों ने कंपनी की जमीन खरीदकर रिटेल शॉप भी खुलवाने की बात कही। लेकिन कंपनी ने रुपये लेने के बाद कुछ भी नहीं किया। रुपये भी वापस नहीं किए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नवाबों के शहर को भा गया गोरक्षनगरी का टेराकोटा, खादी महोत्सव में लगा है स्टॉल

विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अजय कुमार यादव, मुरारी मिश्रा व कंपनी के सीएमडी डॉ. फैजान के खिलाफ केस दर्ज किया। विवेचना में पता चला कि फैजान दिल्ली में रहता है और वह वर्तमान में दुबई चला गया है। उसने भारत के कई शहरों में लोगों से ठगी की घटना को अंजाम दिया है।

फरार चल रहे डॉ. फैजान के खिलाफ एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने लुकआउट नोटिस जारी किया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें