गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) लोहिया एन्क्लेव फेज-1 में दो करोड़ रुपये से विकास कार्य कराएगा। इसमें सड़कों का कायाकल्प, चहारदीवारी का उच्चीकरण, स्पीड ब्रेकर का निर्माण और इंटरलाकिंग की मरम्मत का काम शामिल किया गया है।
लोहिया एन्क्लेव कालोनी की समस्याओं को लेकर लोहिया एन्क्लेव आवंटी संघर्ष समिति की तरफ से कई बार जीडीए उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया। समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जीडीए उपाध्यक्ष ने विकास कार्यों के लिए मंजूरी दे दी है।
25 दिसंबर तक निविदा की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद कालोनी के कायाकल्प का काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि एन्क्लेव के पार्कों के सौंदर्यीकरण एवं विकास से जुड़ा प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है। इसी सप्ताह इसे भी मंजूरी मिल सकती है। जनवरी के दूसरे सप्ताह से पार्कों के सौंदर्यीकरण का काम भी शुरू हो जाएगा।