फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Zoo: गोरखपुर चिड़ियाघर पहुंचाया गया नन्हा तेंदुआ, महराजगंज में कलनही बंधे पर शावक छोड़कर चली गई थी उसकी मां

Mon, 04 Jul 2022 11:02 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

कलनहीं बंधे के पास तेंदुए के शावक को देखकर ग्रामीणों ने वनकर्मियों को सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार मादा तेंदुआ बच्चे को बंधे पर छोड़कर अपने दूसरे बच्चों को खोजने के लिए जंगल में चली गई थीं।
विज्ञापन
नन्हा तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के कलनही बंधे पर मिला नन्हा तेंदुआ रविवार की रात चिड़ियाघर पहुंचा दिया गया। यहां उसे चिड़ियाघर के अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह कलनहीं बंधे के पास तेंदुए के शावक को देखकर ग्रामीणों ने वनकर्मियों को सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार मादा तेंदुआ बच्चे को बंधे पर छोड़कर अपने दूसरे बच्चों को खोजने के लिए जंगल में चली गई थीं।

मौके पर पहुंचे वनकर्मी तेंदुए के बच्चे को निगरानी में रखकर मादा तेंदुए के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं आई। ऐसे में महराजगंज वन विभाग की टीम ने उसे चिड़ियाघर में छोड़ दिया। पशु चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि अस्पताल में दो जू कीपर उसकी देखरेख में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें