शहर के साहित्यिक, सांस्कृतिक फलक पर शब्द संवाद का मंच उपलब्ध कराने वाले गोरखपुर लिटेररी फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस महोत्सव का उद्घाटन सत्र सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज में हुआ।
दो फरवरी के कार्यक्रम
सुबह 11:20 बजे - सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अखिलेंद्र मिश्र ‘संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर 12:20 बजे - साहित्यिक संवाद के तहत ‘साहित्य का अंत:पुर’ पर परिचर्चा में ममता कालिया, प्रभात रंजन, नागेंद्र प्रताप, ऋषिकेश सुलभ शामिल होंगे।
दोपहर 1:45 बजे - मीडिया विमर्श में अजित अंजुम, राणा यशवंत, कुमार भावेश चंद्र और डॉ. योगेश मिश्र हिस्सा लेंगे।
दोपहर 3:25 बजे - मानवेंद्र त्रिपाठी द्वारा निर्देशित नाट्य प्रस्तुति ‘प्रेमचंद की कहानी प्रेमचंद की जुबानी’ का मंचन
4:45 बजे - सम्मान समारोह
शाम 6 बजे - ‘शब्द संध्या’ में शायर वसीम बरेलवी, कलीम कैसर, महेश अश्क, तनवीर गाजी, अखिलेश सिंह और अबरार कासिम मौजूद रहेंगे।
देखें शनिवार की दिनभर की हलचल
विज्ञापन
सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं बैंक कर्मी
2 of 10
bank strike
- फोटो : शिवहर्ष द्विवेदी
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफ बीयू) के आह्वान पर बैंकों में हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। बैंक रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में बैंक कर्मियों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पेश की आधुनिक भारत की तस्वीर
3 of 10
विज्ञान प्रदर्शनी के समापन अवसर पर सम्मानित विद्यार्थियों के साथ मुख्य अतिथि डीके सिंहा व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद और एनिमल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का शनिवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में समापन हुआ। इस दौरान उत्कृष्ट मॉडल बनाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया।
प्रदर्शनी में आदर्श इंटर कॉलेज डोहरिया की सोनम साहनी के जल संरक्षण मॉडल ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, नेहरू इंटर कॉलेज के आशुतोष के विद्युत ऊर्जा मॉडल को दूसरा और सरस्वती इंटर कॉलेज पिपरौली बाजार के जहांगीर आलम के बैंक सेफ्टी मॉडल ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि पार्षद आलोक सिंह बिशेन ने प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। मौके पर एनवीआरआई के डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला, अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, डॉ. वशिष्ठ मुनि पांडेय, डॉ. केएस श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
सेंट्रल जोन डेलीकेसी में वार्षिक इंडोर गेम का शुभारंभ
4 of 10
वार्षिक इंडोर गेम के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम
- फोटो : amarujala
खेल से होता है व्यक्तित्व का विकास : प्रो. हरिशरण
गोरखपुर विश्वविद्यालय के सेंट्रल जोन डेलीगेसी की ओर से 12 दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि प्रति कुलपति प्रो. हरिशरण ने कहा कि खेल छात्रों के व्यक्तित्व के विकास के लिए आवश्यक है। खेल के माध्यम से मन और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहता है। आज विश्व के जितने भी विकसित देश हैं वहीं देश खेल में भी शीर्ष पर है।
डेलीगेसी के उपाध्यक्ष डॉ. सुधाकर लाल श्रीवास्तव ने 12 दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रो. अजय कुमार शुक्ला, प्रो. विनोद कुमार सिंह, प्रो. राजवंत राव, प्रो. मुकुंद शरण त्रिपाठी, प्रो. सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रो. उमा श्रीवास्तव, प्रो. एसके सिंह, प्रो. शीतला प्रसाद सिंह, प्रो. रवि शंकर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पहल संस्था की ओर से प्राथमिक विद्यालय सरैया में कान्हा अवलंबन कार्यक्रम का शुभारंभ
5 of 10
‘कान्हा अवलंबन’ अभियान।
- फोटो : अमर उजाला
परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई विषम परिस्थितियों में बाधित होने से बचाने के लिए पहल संस्था ने एक अनूठे ‘कान्हा अवलंबन’ अभियान की शुरूआत की है। पहले चरण में चरगांवा ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय सरैया से अभियान का उद्घाटन शनिवार को मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी और बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने किया। भविष्य में इसे अन्य ब्लॉकों को भी इस मुहिम से जोड़ा जाएगा।
बीएसए ने बताया कि चरगावां के संकुल सराय गुलहरिया के अंतर्गत आने वाले सात विद्यालयों में से ऐसे बच्चों का चयन किया गया, जिनके पिता की असमय मृत्यु हो गई है। कुल 88 बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, कलर बॉक्स, इरेजर, शार्पनर, ज्यामिती बॉक्स आदि इस और आगामी सत्र के लिए उपलब्ध कराया गया। अकेले सरैया में 55 ऐसे बच्चे चिह्नित किए गए, जिनके पिता की असमय मृत्यु हो गई है। मुख्य अतिथि डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि पहल संस्था की तरफ से इस प्रकार के पुनीत कार्य की शुरूआत की जा रही है, जो इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सहायक सिद्ध होगी।
विशिष्ट अतिथि बीएन सिंह ने कहा कि सरकार के साथ-साथ समाज को मिलकर बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए आगे आने की जरूरत है। पहल के अध्यक्ष डीके आर्य और डॉ. वीके श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी चरगांवा, राजेश कुमार वैश्य, राकेश दुबे, राजेश सिंह, देवेंद्र आर्य, दिलीप सिंह, आशीष चोखानी आदि मौजूद रहे।
सामान्य ज्ञान पुस्तिका विमोचन
चरगांवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सरैया की प्रधानाध्यापक अनीता श्रीवास्तव की ओर से संकलित सामान्य ज्ञान पुस्तिका का विमोचन सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी और बीएसए बीएन सिंह ने किया। पुस्तिका में कक्षा एक से पांच के विद्यार्थियों के लिए कक्षावार प्रश्नोत्तरी के रूप में पाठ्यक्रम को विकसित किया गया है।
विज्ञापन
6 of 10
स्वच्छता का शपथ लेते भारत स्काउट गाइड के कमिश्नर अरुण कुमार सिंह, विद्यालय के प्राचार्य डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह,डॉ राज शरण शाही व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
दिग्विजय नाथ स्नाकोत्तर महाविद्यालय के रोवर्स रेंजर्स के पांच दिवसीय शिविर के शुभारंभ अवसर पर स्वच्छता का शपथ लेते भारत स्काउट गाइड के कमिश्नर अरुण कुमार सिंह, विद्यालय के प्राचार्य डॉ शैलेंद्र प्रताप सिंह,डॉ राज शरण शाही व अन्य।
विज्ञापन
7 of 10
बजट पे चर्चा करते हुए थोक वस्त्र व्यवसाई वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश निभानी महामंत्री संजय अग्रवाल राजेश सर्राफ गोविंद अग्रवाल मोहित अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला
बजट पे चर्चा करते हुए थोक वस्त्र व्यवसाई वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश निभानी महामंत्री संजय अग्रवाल, राजेश सर्राफ, गोविंद अग्रवाल] मोहित अग्रवाल।
8 of 10
पुस्कृत विद्यार्थियों के साथ मुख्य अतिथि प्रो.ओपी पाण्डेय, डा.पीपी पाण्डेय, प्रो.जेके लाल,डा.एसडी शर्मा व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
सेंट एंड्रयूज कालेज में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित रसायन परिषद का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में पुस्कृत विद्यार्थियों के साथ मुख्य अतिथि प्रो.ओपी पाण्डेय, डा.पीपी पाण्डेय, प्रो.जेके लाल,डा.एसडी शर्मा व अन्य।
पूर्वांचल सिनेमा और आर्टिस्ट पुरस्कार के लिए कलाकारों ने दिया ऑडिशन
9 of 10
पूर्वांचल फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले आयोजित पूर्वांचल सिनेमा एंड ऑडिशन अवार्ड में प्रतिभाग करते प्रतिभागी।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल फिल्म प्रोडक्शन की ओर से दिए जाने वाले पूर्वांचल सिनेमा एवं आर्टिस्ट अवार्ड के लिए ऑडिशन शनिवार को सिनेमा रोड स्थित वीनस मॉल में लिए गए।100 से अधिक कलाकारों ने कैटवॉक के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रोडक्शन हेड एसबी श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के 100 से अधिक युवक और युवतियों ने इसके लिए ऑडिशन दिया है। इसका आयोजन पूर्वांचल के कलाकारों को मंच देने के लिए किया गया है। साथ ही उन्हें फिल्म में काम करने का मौका भी मिलेगा। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता मैडी, लविशा जायसवाल, कृष्ण कुमार, जितेंद्र शर्मा, वैभव श्रीवास्तव, सुशांत देव, शशि, रवि शंकर, गोविंद, रेयान, नमन, नितेश, कशिश, अंकज, पंकज, संदीप चौरसिया आदि मौजूद रहे।
मेधावी विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत
- फोटो : अमर उजाला
पादरी बाजार के स्टर्नपुर स्थित सेंट मेरिस इंटर कॉलेज में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने गरीब लोगों को पशुपालन कर स्वावलंबी बनाने के लिए विद्यालय की ओर से चेक प्रदान किया। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षता फादर गेगरी ने किया। प्रधानाचार्य फादर बैजू ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर फादर मैथ्यू, सिस्टर जीओ, अमरजीत दास, संदीप कुमार, शेषनारायण मिश्रा आदि मौजूद रहे।