फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर, नेपाल बॉडर पर 28 चीनी नागरिकों को देख कांपे लोग, सताई 'कोरोना' की दहशत

Sat, 01 Feb 2020 10:05 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
china tourist - फोटो : amarujala
गोरखपुर एयरपोर्ट पर चीन के 13 और भारत-नेपाल सीमा पर 15 चीनी पर्यटक देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया। आम यात्री उनसे दूर भागते दिखे तो संबंधित महकमा हरकत में आ गया। अफसर-कर्मचारी सबको सामान्य करने में जुट गए।
गौर हो कि कोरोना वायरस को लेकर चीन में हाहाकार मचा हुआ है। भारत में भी सतर्कता बरती जा रही है। इन सबके बीच, सोनौली सीमा पर हेल्थ डेस्क कैंप तो बना दिया गया था, लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों की टीम नदारद थी।
विज्ञापन

2 of 5
corona virus alert - फोटो : amarujala
स्थिति की गंभीरता के देखते हुए अमर उजाला ने अपने एक फरवरी के अंक में ‘कोरोना को लेकर सरहद पर जागरूकता अभियान बेअसर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। फिर क्या था स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई। आनन-फानन में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम हेल्थ डेस्क कैंप पहुंची और आने-जाने वाले विदेशी पर्यटकों की जांच शुरू हो गई। इस दौरान 15 चीनी पर्यटकों की भी स्वास्थ्य जांच की गई। और सभी को मास्क और ग्लब्स दिए। ये चीनी नागरिक 27 जनवरी को दिल्ली पहुंचे थे। हैरानी की बात है कि कोरोना को लेकर सतर्कता के बावजूद भारत में कहीं भी इनकी जांच नहीं हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
corona virus alert - फोटो : amarujala
वहीं, शनिवार शाम एक साथ चीन के 13 नागरिकों का दल जब गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरा तो अफरातफरी फैल गई। एयरपोर्ट के निदेशक एके द्विवेदी ने सीएमओ को फोन कर चीन के नागरिकों के बारे में सूचना दी। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक नागरिकों का यह दल सड़क मार्ग से कुशीनगर के होटल लोटस निकल गया। यह जानकारी जब गोरखपुर के सीएमओ को हुई तो उन्होंने कुशीनगर के सीएमओ को इन नागरिकों की सूचना देने के साथ ही उनका परीक्षण करने की भी सलाह दी।

4 of 5
corona virus alert - फोटो : amarujala
पूरे विश्व में कोरोना वायरस को लेकर मची हड़कंप के बीच जब शनिवार की शाम पांच बजे दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट से चीन के 13 नागरिकों का दल गोरखपुर पहुंचा तो एयरपोर्ट पर स्थिति असहज हो गई। इस जानलेवा वायरस का भय ही था कि एयरपोर्ट के टर्मिनल से लेकर सड़क तक बाहर निकलते समय जो भी इन नागरिकों को देखता दौड़ते हुए उनसे दूरी बना लेता। एयरपोर्ट पर तैनात अफसर-कर्मचारी तक सतर्क हो गए। इनमें कुछ ने तो तत्काल मास्क भी लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
corona virus alert - फोटो : amarujala
सरकारी निर्देश के अनुसार चीनी पर्यटकों से एक फार्म भरवाया गया। बस चालक और कंडक्टर ने भी फार्म भरा। चीनी पर्यटक लुम्बिनी जाने वाले हैं। वहां से दोबारा भारत लौटने पर सीमा पर उनकी जांच की जाएगी।  
- डॉ. अमित गौतम (हेल्थ डेस्क)

आज हुई 82 विदेशी सैलानियों की जांच
हेल्प डेस्क के डॉ. राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर शनिवार को 82 लोगों की जांच हुई। इनमें 15 चीनी नागरिकों के अलावा फ्रांस, भूटान, वर्मा, आस्ट्रिया, कोरिया, थाईलैंड के नागरिक थे। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने कहा कि जनपद में स्थिति सामान्य है। जांच के दौरान किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें