फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रकों के विवाद में पुलिस ने भाजपा नेताओं पर किया था लाठीचार्ज, थानेदार लाइनहाजिर, तीन सिपाही निलंबित

Tue, 19 May 2020 09:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • घायल भाजपा नेता गौरीशंकर से मिलने पहुंचे बांसगांव सांसद, जिलाध्यक्ष समेत कई नेता
  • सीओ को सौंपी गई तहरीर, विवाद के बाद थाने में समझौते की कोशिश भी हुई थी
विज्ञापन
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालू लदे ओवरलोड ट्रकों की वजह से उरुवा की सड़क धंसने का मुद्दा उठाने पर रविवार को भाजपा नेताओं पर लाठी चार्ज करने के मामले में सोमवार को देर रात थानेदार दिनेश कुमार को लाइनहाजिर और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। दुर्गेश सिंह उरुवा के नए थानेदार बनाए गए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को दिन में बांसगांव से भाजपा सांसद कमलेश पासवान, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, विधायक संत प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य मायाशंकर शुक्ल, महिला नेता अस्मिता चंद समेत करीब 500 कार्यकर्ता घायल नेता गौरीशंकर के घर पहुंचे। वहां सीओ को बुलाया गया।
विज्ञापन

गौरीशंकर के घर पर सीओ गोला को तहरीर देकर नेताओं ने दोषी पुलिसवालों को निलंबित करने और उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। दूसरी तरफ क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता से मोबाइल फोन पर बात की और कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
 
जानकारी के मुताबिक, रविवार को बालू लदे ट्रक के गुजरने की वजह से उरुवा चौराहे के आसपास की सड़क धंस गई। इसे लेकर भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर व स्थानीय लोगों ने विरोध किया।

इसके बाद तय हुआ कि दूसरे रास्तों से होकर ट्रक जाएंगे, मगर शाम पांच बजे फिर से ट्रक इसी रास्ते से जाने लगे। इसका लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर आई पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें सिर पर चोट लगने से गौरीशंकर घायल हो गए। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर समझौते की भी कोशिश की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें