फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muharram: छठवीं मोहर्रम पर निकला रौशनी चौकी और अलम का जुलूस, इमाम हुसैन की याद में बांटा लंगर-ए-हुसैनी

Sat, 06 Aug 2022 11:38 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

मोहर्रम में मस्जिदों, घरों व इमामबाड़ों में ‘जिक्रे शोह-दाए-कर्बला’ महफिलों का दौर जारी है। इसी क्रम में मरकजी मदीना जामा मस्जिद रेती चौक में मुफ्ती मेराज अहमद कादरी ने कहा कि शहीद-ए-आजम हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी अपने मुल्क से मोहब्बत का संदेश देती है।
 
विज्ञापन
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठवीं मोहर्रम को रौशन चौकी और अलम का जुलूस शुक्रवार को महानगर के विभिन्न मुहल्लों में अदबो एहतराम के साथ निकला। जुलूसों में शामिल नौजवानों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। वहीं दूसरी तरफ मियां साहब ने अपने हमराहियों के साथ इमामबाड़ा मियां बाजार में रवायती गश्त की।

विज्ञापन


मोहर्रम में मस्जिदों, घरों व इमामबाड़ों में ‘जिक्रे शोह-दाए-कर्बला’ महफिलों का दौर जारी है। इसी क्रम में मरकजी मदीना जामा मस्जिद रेती चौक में मुफ्ती मेराज अहमद कादरी ने कहा कि शहीद-ए-आजम हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी अपने मुल्क से मोहब्बत का संदेश देती है।

मस्जिद फैजाने इश्के रसूल अब्दुल्लाह नगर में मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी ने कहा कि इमाम हुसैन ने पैगंबर-ए-आजम के दीन-ए-इस्लाम व इंसानियत को बचाने के लिए जंग की थी।
विज्ञापन


अक्सा मस्जिद शाहिदाबाद में मौलाना तफज्जुल हुसैन रजवी, जामा मस्जिद रसूलपुर में मौलाना जहांगीर अहमद अजीजी, मकतब इस्लामियात तुर्कमानपुर में नायब काजी मुफ्ती मोहम्मद अजहर शम्सी, जामा मस्जिद मुकीम शाह में मौलाना रियाजुद्दीन कादरी आदि ने सैयदना इमाम हुसैन और उनके साथियों की कुर्बानी पर चर्चा की। अंत में सलातो सलाम पढ़कर मुल्क में शांति की दुआ मांगी गई।

विज्ञापन

इमाम हुसैन की याद में बांटा लंगर-ए-हुसैनी
हजरत सैयदना इमाम हुसैन व कर्बला के शहीदों की याद में शुक्रवार को गौसे आजम फाउंडेशन की ओर से गोरखनाथ, बक्शीपुर, दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद नार्मल, दरगाह हजरत नक्को शाह धर्मशाला बाजार आदि जगहों पर लंगर-ए-हुसैनी बांटा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष समीर अली, हाफिज मो. अमन, मो. फैज, वारिस अली, मो. इमरान, मो. जैद, अमान अहमद, रियाज मौजूद रहे।

मियां बाजार से निकला कंकड़ की ताजिया का जुलूस
गोरखपुर। मोहर्रम की छठवीं को अदबो एहतराम के साथ इमामबाड़ा मियां बाजार से कंकड़ की ताजिया का जूलूस निकाला गया। इस दौरान इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के जिलाध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद, हाजी सोहराब खान, नवाब उल हसन, आकिब अंसारी, मोहम्मद आदील अख्तर खान, सुल्तान खान, शमशाद अहमद आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें