फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: सौ और दृष्टिहीनों के जीवन में फैलेगा शिक्षा का उजियारा, कक्षा एक से 12वीं में हो सकेगा प्रवेश

Thu, 17 Nov 2022 05:04 PM IST
vivek shukla विवेक सिंह, गोरखपुर।

सार

वर्ष 1956 में स्थापित विद्यालय में वर्तमान में सौ विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनके रहने, खाने-पीने और पढ़ाई का खर्च पूरी तरह सरकार की ओर से वहन किया जाता है। जबकि, 25 बच्चे बिना आवासीय सुविधा के अध्यनरत हैं। जिन्हें घर से लाने और ले जाने की सुविधा भी सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कॉलेज सत्र 2023-24 से सौ और दृष्टिहीन बच्चों के जीवन में शिक्षा का उजियारा फैलाएगा। कॉलेज परिसर में बन रहे नए भवन, पानी की टंकी और छात्रावास का कार्य दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। जिसके बाद से नए सत्र में कक्षा एक से बारहवीं में पढ़ने वाले सौ बच्चों के रहने और पढ़ाई का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।

विज्ञापन


वर्ष 1956 में स्थापित विद्यालय में वर्तमान में सौ विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनके रहने, खाने-पीने और पढ़ाई का खर्च पूरी तरह सरकार की ओर से वहन किया जाता है। जबकि, 25 बच्चे बिना आवासीय सुविधा के अध्यनरत हैं। जिन्हें घर से लाने और ले जाने की सुविधा भी सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही अध्ययन सामग्री के रूप में ब्रेल किट और स्मार्ट फोन भी सरकार की ओर से प्रदान किया जाता है।

काफी पुराना भवन होने की वजह से कॉलेज प्रबंधन ने नए भवन, पानी की टंकी और छात्रावास का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। वर्ष 2020 में शासन ने आठ करोड़ 81 लाख, 66 हजार रुपये की धनराशि जारी करते हुए कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को निर्माण की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

संस्था की ओर से कार्य प्रारंभ भी किया गया, मगर कोरोना काल में निर्माण कार्य अपेक्षित प्रगति नहीं पकड़ सका। अब, दोबारा कार्यदायी संस्था को दिसंबर तक कार्य पूरा कराने का दायित्व मिला है। निर्माण कार्य भी 70 फीसदी तक पूरा हो गया है।

हर क्लास होगी स्मार्ट
दृष्टिबाधित बच्चों के हर क्लास को स्मार्ट क्लास के रूप में विकसित किए जाने की सरकार की ओर से तैयारी की जा रही है। प्रथम चरण में सभी राजकीय स्पर्श विद्यालयों को स्मार्ट क्लास से लैस किया जा रहा है।

स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लक्ष्मी शंकर जायसवाल ने कहा कि विद्यालय परिसर में नए भवन और छात्रावास का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कार्यदायी संस्था की ओर से दिसंबर तक कार्य पूरा कर लेने की उम्मीद है। नए सत्र में विद्यालय में सौ और बच्चों का प्रवेश होगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें